विधायक का स्टीकर लगाकर भौकाल टाइट करना पड़ा भारी, पुलिस ने दो गाड़ियों को किया सीज

आगामी त्योहारों के मद्देनजर वाराणसी वाराणसी में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को कैंट पुलिस भोजूबीर इलाके में सड़कों पर उतरकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी उसकी नजर दो गाड़ियों पर पड़ी। इन गाड़ियों पर विधायक का स्टीकर लगा था।

सड़कों पर रसूख और भौकाल दिखाना अब शौक बन चुका है। लग्जरी गाड़ियों पर कभी हूटर तो कभी फर्जी स्टीकर लगाकर चलने के मामले लगातार सामने आते जा रहे हैं। वाराणसी के कैंट इलाके में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया, जब पुलिस ने विधायक के नाम पर लग्जरी गाड़ियों को सीज कर दिया।

varanasi

चेकिंग अभियान के दौरान वाराणसी पुलिस

विधायक का स्टीकर लगाकर घूम रहे थे युवक

आगामी त्योहारों के मद्देनजर वाराणसी वाराणसी में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को कैंट पुलिस भोजूबीर इलाके में सड़कों पर उतरकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी उसकी नजर दो गाड़ियों पर पड़ी। इन गाड़ियों पर विधायक का स्टीकर लगा था। पुलिस ने गाड़ी मालिकों से जब स्टिकर के बाबत जानकारी मांगी तो कोई ठोस जवाब नहीं मिला। पुलिस ने दोनों गाड़ियों का चालन करने के साथ ही सीज की कार्रवाई की।

End of Feed