Ballia News: बलिया में रिश्तों की मर्यादा तार-तार, स्कूल जा रही भतीजी के साथ नाबालिग चाचा ने किया दुष्कर्म

UP News: यूपी के बलिया में 11वीं कक्षा में पढ़ रही छात्रा के साथ उसी के स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि नाबालिग आरोपी रिश्ते में किशोरी का चाचा लगता है और उसके घर के पास ही रहता है।

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार क्षेत्र में स्कूल जा रही 11वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ उसी के स्कूल के 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी रिश्ते में किशोरी का चाचा और पड़ोसी है। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Crime New

बलिया में भतीजी के साथ नाबालिग चाचा ने किया दुष्कर्म (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

नाबालिग चाचा ने किया दुष्कर्म

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली, 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा 22 सितंबर को साइकिल से स्कूल जा रही थी तभी रास्ते में उसके स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र, जो रिश्ते में किशोरी की चाचा लगता है, मिल गया। वह किशोरी को बहला—फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक सुनसान जगह पर बने कमरे में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

End of Feed