माफिया पहले गुंडा टैक्स मांगते थे, अब जान की भीख मांग रहे हैं, बोले सीएम योगी- यूपी में है कानून का राज

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 29, 2023, 03:19 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में माफिया राज खत्म हो गया है अब कानून का राज है और सभी की सुरक्षा की गारंटी है।

गोरखपुर/महराजगंज: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अब कानून का राज है और सुरक्षा की गारंटी है। उत्तर प्रदेश में चार मई और 11 मई को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने निकले योगी ने शनिवार को गोरखपुर में व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित किया।

Yogi Adityanath, Yogi in Gorakhpur, Yogi in Maharajganj

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

उन्होंने कहा कि पहले गरीबों की संपत्ति और उनकी जमीनों पर कोई भी गुंडा, माफिया या सत्ताधारी दल का व्यक्ति जबरन कब्जा कर लेता था। आज उत्तर प्रदेश अराजकता से मुक्त हो गया है, प्रदेश में अब कानून का राज है, सुरक्षा की गारंटी है। योगी ने कहा कि माफिया पहले गुंडा टैक्स मांगते थे, आज अपनी जान की भीख मांग रहे हैं।

End of Feed