काशी में छिड़ा 'धर्मयुद्ध'! आई लव मोहम्मद के जवाब में #ILoveMahadev के पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे शिवभक्त

I LOVE MAHADEV के साथ काशी में साधु संतों ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। यह प्रतिक्रिया यूपी के अलग-अलग शहरों में पिछले कुछ दिनों से चल रहे I LOVE MUHAMMAD जुलूस के जवाब में आयी है। सोशल मीडिया से लेकर अलग-अलग जगहों पर I LOVE MAHADEV के पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

I LOVE MUHAMMAD को लेकर उठी चिंगारी अब पूरे देश में फैल चुकी है। कानपुर से हैदराबाद तक इस नारे पर कोहराम मचा हुआ है। यूपी में कई जिलों में जुलूस निकाले जा रहे हैं। इस नारे के खिलाफ अब हिंदूवादी संगठन भी एकजुट होने लगे हैं। इस संबंध में काशी के साधु संतों ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। वाराणसी में I love muhammad की तर्ज पर I LOVE MAHADEV ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया से लेकर शहर के अलग-अलग जगहों पर महादेव के पोस्टर के साथ प्रदर्शन हो रहे हैं।

I Love Mahadev

काशी में साधु संतों ने शुरू किया I Love Mahadev ट्रेंड

मठों के बाहर लगाए महादेव के पोस्टर

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती की अगुवाई में संतों ने अस्सी स्थित सुमेरु पीठ में प्रदर्शन किया। संतों के हाथों में I LOVE MAHADEV के पोस्टर थे। संतों ने शंखनाद किया और हर हर महादेव के नारे लगाए। संतों ने पोस्टर के साथ न सिर्फ प्रदर्शन किया, बल्कि मठ और मंदिरों पर इसे चिपकाया भी। संतों ने आह्वाहन किया कि हर काशीवासी अपने घर के बाहर महादेव के पोस्टर लगाए। काशी के सभी 84 घाटों पर I Love Mahadev के बैनर और पोस्टर लगाए जाएंगे।

End of Feed