वाराणसी में सर्राफा कर्मचारी से लूटपाट, बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली; ट्रामा सेंटर में भर्ती

वाराणसी में शनिवार देर रात बदमाशों ने सर्राफा कर्मचारी से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने पिता-पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया, जिन्हें बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

वाराणसी पुलिस आयुक्तालय के भेलूपुर थाना क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने सर्राफा कर्मचारी और उसके बेटे को गोली मार कर गहने लूट लिए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के पिता और पुत्र को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जिनकी हालत खतरे से बाहर है।

Police

फाइल फोटो।

गोली लगने से पिता-पुत्र घायल

काशी जोन के पुलिस उपयुक्त (डीसीपी) गौरव बंसवाल ने बताया कि भेलूपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात तीन बजे 46 वर्षीय दीपक सोनी मुंबई से गहने ले कर आ रहे थे और उनका बेटा उनको स्कूटी पर स्टेशन से लेकर जा रहा था, तभी कमच्छा क्षेत्र में बदमाशों ने पिता-पुत्र पर गोलीबारी कर दी।

End of Feed