Year Ender 2023: इस साल Google पर छा गई बनारस की ये रेसिपी, नाम सुनते ही मुंह में घुल जाएगी मिठास

Year Ender 2023 Most Searched Recipe in UP: इस साल गूगल पर बाबा विश्‍वनाथ के शहर यानी वाराणसी की एक रेसिपी काफी ज्‍यादा सर्च की गई। हम आपको बताएंगे कि, आखिर इस डिश की रेसिपी क्‍या है।

Year Ender 2023 Most Seached Recipe in UP: इस साल 2023 में Google पर कई प्रकार की रेसिपी सर्च की गईं, लेकिन Google Trend ने रिपोर्ट जारी कर बताया है कि एक डिश सबसे ज्‍यादा सर्च की गई। ये डिश है उत्‍तर प्रदेश के शहर वाराणसी की जिसकी रंगत तो लाजवाब है ही साथ ही साथ इसका स्‍वाद भी काफी बेजोड़ है। इस लजीज व्‍यंजन का नाम है काशी हलवा, जिसे कई लोग काशीफल भी कहते हैं। काशी हलवे को पेठे से बनाया जाता है, ये कर्नाटक प्रांत की प्रसिद्ध पारंपरिक मिठाई है। काशी हलवा (Kashi Halwa) एकमात्र वो डिश है जो कि गूगल पर इस साल सबसे ज्‍यादा सर्च की गई। आप सोच रहे होंगे कि, आखिर इस डिश में ऐसा क्‍या खास है जो कि ये गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च की जाने वाली डिश (Most Searched Recipe on Google) बन गई। हम आपको इस डिश की रेसिपी बताएंगे जिससे आप इसको घर पर बनाकर इसका स्‍वाद ले सकें।

​Year ender, Year ender 2023, Google Year ender 2023, Most Searched recipe, Most Searched recipe on google, Most Searched recipe in uttar pradesh, Most Searched recipe in up, Google trending keywords, google trends, google trends 2023, google search engine treding topics



काशी का हलवा। (सांकेतिक फोटो)

इन सामग्री की होगी जरूरत

गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च की जाने वाले रेसिपी काशी हलवे को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री चाहिए होगी। इसमें 500 ग्राम सफ़ेद कद्दू (पेठा), 150 ग्राम चीनी, दो बड़े चम्‍मच घी और 7-9 केसर के धागे लेने होंगे।

End of Feed