Varanasi Four Lane: पूर्वांचल के इन जिलों को जोड़ने के लिए बनेगा नया फोरलेन, काशी पहुंचना होगा आसान

बनारस के आसपास के जिलों को जोड़ने के लिए प्रस्तावित आउटर रिंग रोड को शासन से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इस कार्य के प्रथम चरण के लिए 1490.28 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान है।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। अब बनारस से सटे जिलों को जोड़ने और दूरी कम करने के लिए प्रस्तावित आउटर रिंग रोड को शासन से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इसके पहले चरण में चंदौली जिले में 29 किलोमीटर फोरलेन सड़क बनाने के लिए 1490.28 करोड़ रुपये खर्च करने का बजट सामने आया है। इस काम के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, विभाग का कहना है कि शासन ने इस माह में बजट देने का भरोसा दिया है। वहीं, अन्य जिलों की सड़कों के लिए फाइनल डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसे 15 दिन के अंदर शासन को भेजकर आगे की प्रक्रिया बढ़ाई जाएगी।

Four Lane Outer Ring road

फाइल फोटो

300 किलोमीटर लंबा आउटर रिंग रोड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आउटर रिंग रोड की लंबाई करीब 300 किलोमीटर होगी। ऊर्जा और नगर विकास एवं शहरी समग्र विकास मंत्री एके शर्मा के प्रस्ताव पर 24 मार्च को बनारस दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहमति जताने पर लोक निर्माण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सरल किसान वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार, आउटर रिंग रोड में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क और राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों को कनेक्ट करते हुए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। इससे कई जिलों की दूरी कम होने के साथ श्रद्धालुओं का सफर आसान हो जाएगा।

End of Feed