Varanasi Boat Accident: वाराणसी के दशाश्वमेध घाट में पलटी नाव, आंध्र प्रदेश से आए श्रद्धालु हुए घटना के शिकार

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2022, 08:28 PM IST

Varanasi Police: वाराणसी में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। 34 यात्रियों से भरी नाव में गंगा नदी का पानी भर गया। इसके बाद नाव का संतुलन बिगड़ने पर लोग नदी में कूद पड़े। हादसे में दो यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं आरोपी नाविक को हिरासत में ले लिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दशाश्वमेध घाट के सामने से उस पार जाते समय नाव का बिगड़ा संतुलन
  • घायल यात्रियों को बीएचयू में कराया गया एडमिट
  • दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया नाविक को

Varanasi News: वाराणसी में 34 यात्रियों से भरी नाव शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दशाश्वमेध घाट के सामने से रेती पर जाते समय नाव में पानी भर गया, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ा। ऐसा होता देखकर लोग अपनी जान बचाने के लिए गंगा नदी में कूद गए। इसके बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के नाविक मौके पर पहुंचे। नाविकों, स्थानीय लोगों और जल पुलिस ने गंगा में डूब रहे लोगों को बचाया और अस्पताल पहुंचा।

Varanasi Boat Accident

वाराणसी में 34 यात्रियों से भरी नाव शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त

इस हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं। दोनों पति-पत्नी हैं। इन्हें बीएचयू में एडमिट करवाया गया है। वहीं, नाविक को दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शेष सभी यात्रियों को दूसरे नाव से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

End of Feed