सीएम योगी ने अपना काफिला रोककर एंबुलेंस को दिया रास्ता, महिला को भेजवाया अस्पताल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 10:43 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी भ्रमण के दौरान मानवीय संवेदना की बड़ी मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री का काफिला पुलिस लाइन से सारनाथ के लिए निकला ही था कि एक एंबुलेंस आती दिखी। मुख्यमंत्री के संज्ञान में आते ही एंबुलेंस के लिए तुरंत रास्ता खाली कराया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • काशी दौरे पर सामने आयी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मानवीय संवेदना
  • VIP प्रोटोकॉल के बीच CM के निर्देशानुसार एम्बुलेंस को किया गया स्कॉर्ट
  • बीमार महिला के परिजनों ने जताया सीएम योगी और प्रशासन का आभार

लखनऊ/वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी भ्रमण के दौरान मानवीय संवेदना की बड़ी मिसाल पेश की है। सीएम के निर्देश पर वीआईपी प्रोटोकॉल के दौरान फंसी एक एंबुलेंस को ना सिर्फ रास्ता दिया गया, बल्कि वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की ओर से एंबुलेंस को स्कॉर्ट करते हुए सही समय पर तत्काल अस्पताल तक पहुंचाया गया। एंबुलेंस में एक महिला डिलवरी के बाद काफी क्रिटकल कंडीशन में थी, जिन्हें उनके परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी बीच मुख्यमंत्री का काफिला उधर से गुजर रहा था।

CM Yogi human condolences

मुख्यमंत्री योदी ने अपना काफिला रोककर एम्बुलेंस को दिलवाया रास्ता

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बताया कि मुख्यमंत्री का काफिला पुलिस लाइन से सारनाथ के लिए निकला ही था कि एक एंबुलेंस आती दिखी। एंबुलेंस में एक महिला जिनका नाम अंजलि सिंह है, काफी क्रिटकल कंडीशन में थीं। उन्हें डिलवरी के बाद ब्लीडिंग की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी थी। ऐसे समय में तुरंत इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गयी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आते ही एंबुलेंस के लिए तुरंत रास्ता खाली कराया गया। एंबुलेंस को वाराणसी ट्रैफिक पुलिस की ओर से स्कॉर्ट किया गया और अति शीघ्र अस्पताल तक पहुंचाया गया।

End of Feed