वाराणसी में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप संचालक को अगवा कर रहे थे कार सवार, ऐसे बची जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 11:59 PM IST

Varanasi Police: वाराणसी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधी दिनदहाड़े अपहरण को अंजाम देने में लगे हैं। एक कार सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक को अगवा करने का प्रयास किया है। अब पुलिस उन बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. तरना स्थित पेट्रोल पंप संचालक के अपहरण की कोशिश की गई
  2. पेट्रोल पंप कर्मचारियों के पहुंचने के बाद भाग निकले कार सवार बदमाश
  3. काली रंग की कार में सवार होकर आए थे चार लोग

Varanasi News: वाराणसी शहर में एक बार फिर एक अपराधिक मामला सामने आया है। शहर के तरना (शिवपुर) स्थित एक पेट्रोल पंप संचालक को गुरुवार की देर रात अगवा करने का प्रयास किया गया है। पंप पर विवाद के बाद कार सवार बदमाशों ने अपहरण का प्रयास किया। जब पेट्रोल पंप के कर्मचारी वहां पहुंचे तो बदमाश वहां से फरार हो गए। थाने में शिकायत पत्र मिलने के बाद पुलिस उक्त कार के नंबर के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है।

varanasi news

तरना के रहने वाले विवेकानंद सिंह गुरुवार की रात करीब 9 बजे अपने पेट्रोल पंप पर थे। इस दौरान काली रंग की एक का से चार लोग आए। यह चारों लोग नशे में धुत थे। किसी बात को लेकर बदमाशों और पेट्रोल पंप संचालक में विवाद उत्पन्न हो गया। इसके बाद ही चारों बदमाश विवेकानंद सिंह को जबरन अपनी कार में बैठाकर ले जाने की कोशिश करने लगे।

End of Feed