Baba Vishwanath Royal Turban: जरी, मोती, नगीने से राजशाही पगड़ी पहनेंगे बाबा विश्वनाथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2023, 06:11 PM IST

Varanasi News: बाबा विश्वनाथ के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। अब बाब विश्वनाथ के सिर पर राजशाही पगड़ी शोभेगी। पगड़ी रंगभरी एकादशी पर मंदिर में चढ़ाई जाएगी। इस पगड़ी को बाबा की पगड़ी को लंबे समय से सजाने वाले शख्स बनाया है। इसको लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों में काफी उत्साह है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नंदलाल अरोड़ा ने तैयार की है पगड़ी
  • रंगभरी एकादशी पर बाबा को चढ़ाई जाएगी पगड़ी
  • पगड़ी में कलंगी और सुरखाब का पर भी लगा

varanasi Baba Vishwanath: पहली बार श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में बाबा को राजशाही पगड़ी पहनाई जाएगी। बाबा विश्वनाथ की पगड़ी को तीन पीढ़ियों से सजा रहे नंदलाल अरोड़ा नई पगड़ी बनाई है। बाबा को यह पगड़ी रंगभरी एकादशी पर चढ़ाई जाएगी। नंदलाल अरोड़ा ने अपने परिवार वालों की मदद से यह पगड़ी बनाई है। फिलहाल मखमल की टोपी पर जरी, मोती, नगीने और लैस का काम कराया जाना है। पगड़ी में कलंगी और सुरखाब का पर लगाया जाएगा।

baba vishwanath

बाबा विश्वनाथ, जिन्हें पहनाई जाएगी राजशाही पगड़ी

रंगभरी एकादशी पर पूर्व महंत के आवास से बाबा विश्वनाथ सपरिवार लाल रंग की राजशाही पगड़ी पहनकर अपने राजसी वेश में शहर की गलियों में घूमेंगे। खास बात है कि इस दिन बाबा विश्वनाथ जिस पगड़ी को पहनकर भ्रमण पर निकलते हैं, वह हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। पगड़ी को गयासुद्दीन बनाते हैं, जिसे नंदलाल द्वारा सजाया जाता है। गयासुद्दीन के पूरे परिवार ने पगड़ी बनाने में अपनी-अपनी भूमिका निभाई है।

End of Feed