Varanasi News: शहर में निकलने वाले कूड़े का उपयोग करने का प्रयास रंग लाने लगा है। रमना में बन रही हरित कोयला परियोजना पहले ट्रायल में सफल रही है। इसमें अपेक्षित लाभ एनटीपीसी के विद्युत व्यापार निगम को मिला है। वाराणसी नगर निगम ने छह मीट्रिक टन कचरा दिया था, जिससे तीन टन चारकोल तैयार हुआ है। इस ट्रायल के रिजल्ट से एनटीपीसी प्रबंधन काफी खुश है। अब इस परियोजना को हर हाल में जून तक चालू करने का लक्ष्य है। इसको लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रहीं हैं।
कचरे से बनाया गया चारकोल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
परियोजना की समीक्षा खुद कमिश्नर कौशल राज शर्मा कर रहे हैं। ताकि एक यूनिट जून तक पूरी क्षमता के साथ चालू की जा सके। एनटीपीसी रमना की 16 एकड़ जमीन पर हरित कोयला परियोजना की तीन यूनिट लगाई जानी है। प्रत्येक यूनिट 200 मीट्रिक टन क्षमता की रहेगी। पहली यूनिट ट्रायल में सफल हो चुकी है।
