Varanasi Train Cancelled: 1 मार्च से 28 मार्च तक रद्द रहेंगी 16 ट्रेनें, देख लें सूची

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 02:50 PM IST

Varanasi News: रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर है। इस बार होली पर उन्हें घर या सगे-संबंधियों के यहां जाने में परेशानी उठानी पड़ सकती है। दरअसल, रेलवे ने वाराणसी रूट की एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यह ट्रेनें एक मार्च से ही रद्द रहेंगी। ऐसे में दूसरी ट्रेनों में भी यात्रियों की काफी भीड़ बढ़ने वाली है। वहीं, पहले से कई ट्रेनें रद्द हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कैंट या वाराणसी सिटी स्टेशन से गुजरने वाली 13 ट्रेनें भी शामिल
  • पहले से यार्ड रिमॉडलिंग के कारण रद्द हैं कई ट्रेनें
  • ट्रेनें रद्द होने से होली पर बढ़ेगी परेशानी


Varanasi Rail News: होली को लेकर ट्रेनों में अभी से काफी भीड़ बढ़ी है। इसी बीच रेलवे ने 16 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यह ट्रेनें एक मार्च से 28 मार्च तक रद्द रहेंगी। इनमें 13 ट्रेनें ऐसी हैं, जो वाराणसी कैंट स्टेशन या वाराणसी सिटी स्टेशन से होकर परिचालित होती हैं। इन 16 ट्रेनों के रद्द होने से होली और उसके बाद यात्रियों की परेशानी काफी बढ़ने वाली है। बता दें यार्ड रिमॉडलिंग की वजह से पहले से ही कई ट्रेनें रद्द हैं। एक मार्च से इन ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाना था, लेकिन अलग-अलग स्टेशनों पर जारी यार्ड रिमॉडलिंग कार्य, नॉन इंटर लॉकिंग कार्य की वजह से फिर से ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

varanasi cantt station

वाराणसी कैंट स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें हुईं हैं रद्द

रद्द हुईं ट्रेनों में 12 ट्रेनें एक मार्च और तीन मार्च से एक ट्रेन नहीं परिचालित की जाएगी। कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित का कहना है कि यह ट्रेनें पहले से ही रद्द थी। अब इन्हें 28 अप्रैल तक रद्द कर दिया गया है। वैसे, होली त्योहार को लेकर बढ़ी भीड़ को देखते हुए कई होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाना है।

End of Feed