'सौभाग्यशाली है भारत, जो जापान जैसा सच्चा मित्र मिला', आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में बोले योगी आदित्यनाथ

Abe Memorial Corridor: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए भारत-जापान की पार्टनरशिप को याद किया।

Abe Memorial Corridor: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए भारत-जापान की पार्टनरशिप को याद किया। उन्होंने कहा कि भारत की पहली यात्रा पर आए स्वर्गीय शिंजो आबे सान ने भारत की संसद को संबोधित करते हुए कहा था कि मजबूत भारत जापान के सर्वोत्तम हित में है और मजबूत जापान भारत के सर्वोत्तम हित में है। 2014 में क्योटो में काशी-क्योटो पार्टनरशिप पार्टनर सिटी समझौता हुआ।

Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो साभार: @myogiadityanath)

उन्होंने आगे कहा, पीएम मोदी और स्वर्गीय आबे सान की मित्रता ऐसी ही थी, 2021 में उन्हें भारत के प्रमुख नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। यह एक सच्चे मित्र का सम्मान था। उन्होंने कहा, ''पीएम स्वयं अपने मित्र को अंतिम विदाई देने टोक्यो पहुंचे। पूरे भारत ने राष्ट्रीय शोक मनाया। यह प्रोटोकॉल नहीं था, एक रिश्ता था।''

End of Feed