वंदे भारत एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा किराया, लेकिन क्या आप जानते हैं किस ट्रेन की टिकट से होती है रेलवे की सबसे ज्यादा कमाई

वंदे भारत ट्रेन देश की सबसे तेज ट्रेन है। यह ट्रेन बहुत ही आरामदायक होने के साथ ही इसमें सुविधाएं भी काफी हैं। हर कोई इस ट्रेन का सफर करना चाहता है। वंदे भारत का टिकट महंगा है, इसके बावजूद इस ट्रेन की बुंकिंग 100 फीसद से ज्यादा होती है। लेकिन कमाई के मामले में यह टॉप 3 में भी नहीं है।

आज के दौर में अगर किसी से पूछा जाए कि भारतीय रेलवे की सबसे अच्छी ट्रेन कौन सी है तो बिना संकोच के ज्यादातर लोग वंदे भारत का नाम लेंगे। निसंदेह वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की प्रमुख ट्रेन है। यह ट्रेन अपनी स्पीड, आरामदायक सुविधाओं और आधुनिक तकनीक के लिए यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय है। हालांकि, लोकप्रियता के साथ इसमें सफर करना महंगा भी है। वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया शताब्दी और राजधानी जैसी देश की प्रीमियम ट्रेनों की तुलना में लगभग 33 फीसद ज्यादा होता है।

Vande Bharat Train right PTI.

रेलवे की सबसे कमाऊ ट्रेन नहीं वंदे भारत (फोटो - PTI)

ज्यादा किराए के बावजूद, वंदे भारत एक्सप्रेस रेलवे के लिए एक फायदेमंद सौदा साबित हो रही है। देशभर में फिलहाल 114 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिनमें पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर लगभग सभी क्षेत्रों में वंदे भारत ट्रेन पहुंच चुकी है। इन ट्रेनों की मांग इतनी ज्यादा है कि कई रूटों पर ओक्यूपेंसी रेट 100 फीसद से भी ज्यादा है।

End of Feed