72 रूट, 144 ट्रेनें, जानें 6 साल में देश में कहां-कहां तक पहुंची Vande Bharat

वंदे भारत ट्रेनों ने देश में भारतीय रेलवे की शक्ल बदलकर रख दी है। अक्सर अपनी लेट-लतीफी और गंदगी के लिए बदनाम होने वाली भारतीय रेलवे की इस छवि को वंदे भारत ट्रेनों ने बदलकर रख दिया है। वंदे भारत ट्रेनों की बेहतरीन सेवा को देखते हुए तमाम शहरों की तरफ से मांग उठती है कि वहां भी इन ट्रेनों को चलाया जाए या उनका हॉल्ट रखा जाए। चलिए जानते हैं वंदे भारत की सफलता की कहानी।

भारतीय रेलवे देश की लाइफलाइन है और वंदे भारत एक्सप्रेस ने इस लाइफलाइन को नया रंग-रूप और तेजी दी है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें देश की सबसे साफ और तेजी से चलने वाली ट्रेनें हैं। वंदे भारत को साल 2019 में पहली बार चलाया गया था और इन 6 वर्षों में वंदे भारत ने काफी लंबा सफर तय कर लिया है। वंदे भारत के साथ भारतीय रेलवे ने एक नए युग में कदम रखा और आज यह ट्रेनें तेज और सुरक्षित सफर का दूसरा नाम बन गई हैं। चलिए जानते हैं इस समय देश में कितनी वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और वंदे भारत एक्सप्रेस के बारे में सब कुछ -

Vande Bharat Train PTI.

देश में कितनी वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं?

पूरी तरह से मेक इन इंडिया

वंदे भारत ट्रेनें पूरी तरह से 'मेक इन इंडिया' हैं। इनका डिजाइन, इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग सब कुछ पूरी तरह से भारत में ही हुआ है। वंदे भारत देश के लिए सिर्फ तकनीकी उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह दर्शाता है कि देश अपने टैलेंट और संसाधनों का उपयोग करके आधुनिक, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में सक्षम है।

End of Feed