वडोदरा SSG अस्पताल में बवाल से हड़ताल तक: सड़ी लाश पर हंगामा, डॉक्टर पर हमला, सेवाएं ठप

Sayaji Hospital controversy: कोल्ड रूम में रखी एक बुजुर्ग महिला का शव सड़ी-गली हालत में मिलने के बाद परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। शव की स्थिति देखकर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।

Vadodara SSG Hospital news: वडोदरा के सयाजी अस्पताल (SSG Hospital) में एक के बाद एक घटनाओं ने हालात को गंभीर बना दिया है। कोल्ड रूम में रखी एक बुजुर्ग महिला का शव सड़ी-गली हालत में मिलने के बाद परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। शव की स्थिति देखकर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।

वडोदरा SSG अस्पताल में बवाल से हड़ताल तक: सड़ी लाश पर हंगामा, डॉक्टर पर हमला, सेवाएं ठप

वडोदरा SSG अस्पताल में बवाल से हड़ताल तक: सड़ी लाश पर हंगामा, डॉक्टर पर हमला, सेवाएं ठप

परिजनों का कहना है कि कोल्ड रूम के रखरखाव में बड़ी चूक हुई, जिसके चलते शव इस हालत में पहुंच गया। उनका आरोप है कि समय पर उचित देखभाल नहीं की गई और अस्पताल प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि यह विरोध हिंसा में बदल गया और गुस्साए लोगों ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ के साथ मारपीट कर दी।

End of Feed