Uttarakhand News: नेपाल में प्रभावित उत्तराखंड के लोगों से Helpline नंबर पर संपर्क करने की अपील

Uttarakhand News: नेपाल में कल आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तराखंड के सीमावर्ती चंपावत जिले में अलर्ट बढ़ा दिया गया है। नेपाल दुर्घटना में प्रभावित उत्तराखंड के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

Uttarakhand News: पड़ोसी देश नेपाल में कल यानी बुधवार 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तराखंड के सीमावर्ती चंपावत जिले में कल से ही सतर्कता बढ़ाई गई है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टनकपुर पोस्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों ने लोगों, यात्रियों और मछुआरों से शारदा नदी के किनारे जाने से बचने की अपील की है।

USDMA secretry Vinod kumar suman

नेपाल में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की अपील

नेपाल में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने नेपाल में प्रभावित राज्य के लोगों की जानकारी जुटाने और जरूरत पड़ने पर सहायता पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

End of Feed