Rudraprayag Accident: तरसाली-फाटा मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तरसाली-फाटा मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। SDRF, NDRF और स्थानीय पुलिस ने 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर शवों को बाहर निकाला।

Rudraprayag Road Accident: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुद्रप्रयाग जिले के तरसाली-फाटा मार्ग से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां बीती रात एक अनियंत्रित ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत बचाव दल तुरंत मौके पर रवाना हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सोनप्रयाग से राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की एक रेस्क्यू टीम उप-निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और पुलिस बल के साथ मिलकर 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर शवों को बाहर निकाला।

rudraprayag truck accident

घाटी में गिरा ट्रक (ANI)

टीमों ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन

हादसे वाली जगह पर स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण थी। ट्रक सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा था और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। हालात को देखते हुए SDRF, जिला पुलिस, फायर सर्विस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने मिलकर एक संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। SDRF की टीम ने रोप रेस्क्यू तकनीकों का सहारा लिया। टीम रस्सियों के सहारे करीब 100 मीटर गहरी खाई में नीचे उतरी और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक तक पहुंची।

End of Feed