Rudraprayag: उत्तराखंड में बड़ा हादसा; यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में गिरी, 3 की मौत

रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे में 3 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। पुलिस ने बताया कि 8 लोग घायल हुए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

Rudraprayag News: उत्तराखंड में गुरुवार को श्रद्धालुओं को बदरीनाथ लेकर जा रही एक मिनी बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। जिससे बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गयी और 9 अन्य लापता हो गए । पुलिस ने बताया कि हादसा रुद्रप्रयाग और गौचर के बीच घोलतीर गांव के पास सुबह लगभग साढ़े सात बजे हुआ। हादसे के समय 31 यात्रियों की क्षमता वाली मिनी बस में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान के श्रद्धालुओं और चालक समेत कुल 20 लोग सवार थे।रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने बताया कि तीन श्रद्धालुओं के शव बरामद हो गए हैं और हादसे में आठ लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल की मदद से अभियान चलाया जा रहा है ।

Rudraprayag: उत्तराखंड में बड़ा हादसा; यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में गिरी, 3 की मौत

घायलों को ऋषिकेश एम्स किया गया रेफर

बचाव दलों ने बताया कि हादसे के दौरान वाहन में सवार कुछ श्रद्धालु पहाड़ी पर ही छिटक कर घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। कुछ घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है। बस नदी में समाकर लापता हो गयी। राहत एवं बचाव कार्यों में नदी का तेज बहाव चुनौती बना हुआ है लेकिन बचाव दल लगातार श्रद्धालुओं की खोजबीन में जुटे हुए हैं।

End of Feed