महिला आरक्षण बिल पर उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र, CM धामी ने विपक्ष पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करते हुए महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण देने की मांग दोहराई। उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और महिला सशक्तिकरण योजनाएं गिनाईं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र ‘नारी सम्मान- लोकतंत्र में अधिकार’ को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सदन के सामने महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 फीसद आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए गए नारी शक्ति वंदन बिल को यथाशीघ्र लागू करने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करते हुए सर्वसम्मत संकल्प व्यक्त करने का प्रस्ताव रखा।

CM Pushkar Dhami on women Bill

महिला आरक्षण बिल पर सीएम धामी ने विपक्ष को लगाई लताड़

सीएम धामी ने कहा कि मातृशक्ति के सशक्तिकरण के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज की नारी सिर्फ सहभागिता तक सीमित नहीं है, बल्कि नेतृत्व की भूमिका निभा रही है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 2023 में लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में बड़ा कदम था।

End of Feed