Uttarakhand Flood: तमक नाले में बाढ़ से बेली ब्रिज बहा, BRO का ड्राइवर लापता; 12 गांवों का संपर्क टूटा

Uttarakhand Flood: उत्तराखंड के चमोली जिले में तमक नाले का बेली ब्रिज बाढ़ के तेज बहाव में बह गया। इससे नीती घाटी के लगभग एक दर्जन गांवों और सीमा क्षेत्र का सड़क संपर्क टूट गया। हादसे में BRO का ड्राइवर भी तेज धारा में बहकर लापता हो गया।

Uttarakhand Flash Flood: उत्तराखंड के चमोली जिले में सोमवार शाम अचानक आई बाढ़ (Flash Flood) के कारण तमक नाले पर बना बेली ब्रिज बह गया। यह पुल मलारी-नीती हाईवे पर स्थित था और जोशीमठ को नीती घाटी और सीमा क्षेत्र से जोड़ता था। पुल के बहने से करीब एक दर्जन गांवों और सीमावर्ती इलाकों का सड़क संपर्क टूट गया है। तमक नाले में आयी बाढ़ का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के साथ निचले क्षेत्रों में एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए।

Uttarakhand flood

उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड से बेली ब्रिज बहा

पुल गिरने के दौरान BRO ड्राइवर लापता

अधिकारियों के अनुसार, बेली ब्रिज अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर ढह गया। इसी दौरान मौके पर मौजूद BRO के ड्राइवर भी पंकज तेज धारा के बहाव में बह गए और लापता हो गए। वह पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश के लिए राहत और बचाव टीमों को मौके पर भेजा गया है। बाढ़ के पानी में एक वाहन के बहने की भी सूचना है।

End of Feed