UP News: 2 सालों में पूरी तरह बदल जाएगा उत्तर प्रदेश! बनाए जाएंगे 9 एयरपोर्ट

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अगले 2 सालों में 9 एयरपोर्ट और बनाए जाएंगे। वर्तमान में राज्य में एयरपोर्ट की संख्या 9 है जो दो सालों में बढ़कर 18 हो जाएगी।

UP News: उत्तर प्रदेश को दो या तीन नहीं बल्कि 9 हवाई अड्डों की सौगात मिलने वाली है। अगले दो सालों में यूपी में 9 एयरपोर्ट और बनाए जाएंगे। जिसके बाद राज्य में कुल एयरपोर्ट की संख्या बढ़कर 18 हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नए एयरपोर्ट निर्माण को लेकर सोमवार को घोषणा की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय उड़ान योजना के तहत क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए पूरे जोर पर काम कर रहा है। इसके तहत नए एयरपोर्ट का निर्माण, मौजूदा एयरपोर्ट का आधुनिकीकरण, रनवे का मजबूतीकरण आदि काम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब यूपी को 9 एयरपोर्ट और मिलने वाले हैं।

Airport

यूपी में 2 सालों में बनेंगे 9 एयरपोर्ट (फोटो साभार - ट्विटर)

संसद में की नए एयरपोर्ट की घोषणा

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद में घोषणा की है कि यूपी में 9 एयरपोर्ट को अगले दो सालो में डेवलप किया जाएगा। उन्होंने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान इस बारे में बताते हुए कहा कि मोदी सरकार से पहले 65 सालों में 74 एयरपोर्ट बनाए गए, लेकिन बीते 9 सालों में एयरपोर्ट की संख्या 74 से बढ़कर 149 हो गई। मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान देश में 75 एयरपोर्ट नए शुरू किए गए। इसके अलावा यूपी में भी पिछले नौ सालों में एयरपोर्ट की संख्या 6 से बढ़कर 9 हो गई है।

End of Feed