उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर फिर उभरा घटिया निर्माण का दाग, बारिश के बाद 25 मीटर लंबी दरार, 3 इंच धंसी सड़क

Unnao News Expressway Crack: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क बारिश के बाद फिर धंस गई है। बशीरटगंज के पास किलोमीटर 421-422 के बीच करीब 25 मीटर लंबी और 3 इंच चौड़ी दरार आने से हड़कंप ।

Ganga Expressway Road Collapse Unnao: उत्तर प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट 'गंगा एक्सप्रेसवे' की गुणवत्ता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्नाव जिले के बशीरटगंज इलाके के पास गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क एक बार फिर अचानक धंस गई है। बारिश के बाद सड़क के बीचों-बीच लगभग 25 मीटर लंबी और 3 इंच चौड़ी गहरी दरार आने से एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले राहगीरों और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर फिर उभरा घटिया निर्माण का दाग, बारिश के बाद 25 मीटर लंबी दरार, 3 इंच धंसी सड़क

उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर फिर उभरा घटिया निर्माण का दाग, बारिश के बाद 25 मीटर लंबी दरार, 3 इंच धंसी सड़क

किलोमीटर 421-422 के पास हुआ हादसा

यह मामला गंगा एक्सप्रेसवे की किलोमीटर संख्या 421 और 422 के बीच का है। बारिश के पानी के तेज बहाव और कटान के कारण सड़क पर न केवल 25 मीटर लंबी दरार आ गई, बल्कि सड़क के किनारे (स्लोप) पर लगाई गई कंक्रीट की सुरक्षा दीवार और ढलान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ढह गई।

End of Feed