उत्तर प्रदेश में एक ऐसा गांव भी है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इस गांव के लोगों की शादी ही नहीं हो रही है। यहां लड़के-लड़कियों के लिए रिश्ते नहीं मिल रहे हैं। जी हां, यहां के युवा अपना घर नहीं बसा पा रहे हैं। पिछले 10 सालें से गांववासी खुशियों की आस लगाए बैठे हैं। है न यह हैरान करने वाली बात। तो चलिए जानते हैं इसकी वजह क्या है।
दरअसल, यहां के तालग्राम क्षेत्र में एक गांव ऐसा है, जो पिछले 10 सालों से विकास की आस लगाए बैठा है। यहां गांववासी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। इतना ही नहीं धीरे-धीरे यह गांव अपनी पहचान खो रहा है। यहां किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है। दशकों से इस गांव की सड़कें कीचड़ से भरी हुई हैं, जिस कारण यहां के लोगों को आने- जाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां की एक सड़क जो शहर को जाती है, वह भी पूरी तरह से टूट रही है। गांव की यह हालात होने से अब लोगों के रिश्तेदार भी उनके यहां आने से कतराने लगे हैं।
यह शादी न होने की वजह
यहां के लोगों का ऐसा कहना है कि यहां से सीधे शहर जाने वाली सड़क की हालत भी खराब पड़ी है। हर जगह गड्डे पड़े हुए हैं। यह सड़क दोनों गांव को जोड़ती है। जो लगभग 4 किलोमीटर लंबी है। दशकों से इसकी हालत खराब है, जिस वजह से यहां लोग रिश्ते लेकर नहीं आते। कोई इस गांव की हालात देख यहां से रिश्ता नही जोड़ना चाहता है।
दशकों से उम्मीद में हैं गांववासी
तालग्राम के लोग दशकों से विकास के आस में प्रशासन से उम्मीद लगाए बैठे हैं। लेकिन आज तक यहां विकास के नाम पर सिर्फ बाते ही की गई हैं। हालांकि करीब 10 साल पहले सड़क का निर्माण तो कराया गया था, लेकिन आज इसकी हालात भी बदहाल है, जिससे की यहां के लोगों को काफी दिक्कत हो रही हैं। सड़क ना बन पाने के कारण यहां के लोग काफी परेशान हैं।
