UP News: उत्तर प्रदेश में ठेके पर उठेंगे बस अड्डे, रोडवेज को मिलेगी तय राशि

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बस अड्डे भी ठेके पर दिए जाएंगे, जिसकी तय राशि यूपी रोडवेज को दी जाएगी। परिवहन निगम को इस योजना के माध्यम से नुकसान नहीं होगा।

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बस अड्डे भी ठेके पर उठाए जाएंगे। इसके बदले में यूपी रोडवेज को एक तय धनराशि दी जाएगी। इन बस अड्डों को किसी एक व्यक्ति, संस्थान को दिया जाएगा। किसी एक व्यक्ति और संस्थान को ठेका देने के बाद बस अड्डे पर स्थिति दुकानों के टेंडर वही करवाएंगे।

Uttar Pradesh Roadways bus Stand Will be Given on Contract at Fixed Amount

अब यूपी के बस अड्डे भी ठेके पर उठाए जाएंगे

हाल ही में हुई बोर्ड की बैठक में बस अड्डों को ठेके पर देने के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस प्रस्ताव के अनुसार, पूरा बस स्टेंड ही कॉन्ट्रैक्ट पर दिया जाएगा। इससे बार-बार टेंडर देने की झंझट खत्म हो जाएगी। रोडवेज के 20 जोन के 302 बस अड्डों पर आने वाले हजारों यात्रियों को इसकी सुविधा मिलेगी। ये योजना मुख्य तौर पर इन यात्रियों के आराम के लिए ही तैयार की जा रही है।

End of Feed