मायावती का फिर चला 'हंटर'! आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ BSP से निष्कासित, दोबारा एंट्री पर भी लगा बैन

UP News: उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 की आहट से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती की बड़ी कार्रवाई हुई, भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ और रणधीर सिंह बेनीवाल को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से बाहर निकाल दिया।

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बिसात बिछा रही बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संगठन के भीतर अनुशासनहीनता पर एक बार फिर बेहद कड़ा कदम उठाया है। बसपा सुप्रीमो ने अपने भतीजे और नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद के ससुर पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ और पार्टी कोआर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मायावती ने कहा है कि पार्टी और मूवमेंट के हित में यह फैसला लिया गया है और अब अशोक सिद्धार्थ को भविष्य में कभी भी पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा।

Mayawati

चुनाव से पहले मायावती का सख्त रुख

चेतावनी के बावजूद नहीं आया सुधार: मायावती

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर आधिकारिक पोस्ट के जरिए मायावती ने इस कार्रवाई की वजह विस्तार से बताई। उन्होंने लिखा कि अशोक सिद्धार्थ को इससे पहले भी अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से निकाला गया था, लेकिन माफी मांगने के बाद उन्हें इस शर्त पर वापस लिया गया था कि वे ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराएंगे। उन्हें यूपी से दूर कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे अन्य राज्यों में बसपा का जनाधार बढ़ाने का प्रभार सौंपा गया था। लेकिन लगातार चेतावनी देने के बाद भी विभिन्न राज्यों से उनके खिलाफ पार्टी के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन और अन्य नेताओं के साथ सही तालमेल न बैठाने की शिकायतें आती रहीं।

End of Feed