UP Panchayt Final Voter List: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव फिलहाल टल गए हैं, लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची (Final Electoral Roll) का आधिकारिक प्रकाशन कर दिया है, जिससे भारी संख्या में वोट काटे और जोड़े गए हैं। लंबे समय से इसका सभी को इंतजार था। इस महत्वपूर्ण कदम के साथ ही राज्य में आगामी पंचायत चुनावों के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, अभी प्रधानों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया और वे अगले 6 महीने तक बतौर प्रशासक कार्य करेंगे, लेकिन उनके पास सीमित अधिकार होंगे।
यूपी पंचायत चुनाव 2026 के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी
- मतदाता सूची 2025 : 12,29,50,052
- परिवर्तन: 1,81,96,367
- अपमार्जन: 1,41,76,809
- नेट वृद्धि : 40,19,558
- कुल मतदाता 2025 : 12,69,69,610
- दावा/आपत्ति परिवर्तन : 50,28,438
- दावा/आपत्ति अपमार्जन : 61,46,478
- अंतिम परिवर्तन: 2,32,24,805
- अंतिम अपमार्जन : 2,03,23,287
- नेट मतदाता वृद्धि : 29,01,518
- कुल मतदाता 2026 : 12,58,51,570
12.58 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान
मीडिया रिपोर्ट के हवाले से राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह के मुताबिक, अंतिम प्रकाशन के बाद उत्तर प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 12.58 करोड़ हो गई है। दावा किया जा रहा है कि यह प्रक्रिया लगभग 6 महीने तक चली, जिसमें दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद सूची को अत्यधिक सटीक बनाया गया है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछली सूची की तुलना में इस बार राज्य में 29.01 लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है।
2.03 करोड़ नाम कटे
आयोग ने मतदाता सूची की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए एक व्यापक ‘वेरिफिकेशन ड्राइव’ चलाई। इस प्रक्रिया के दौरान मृत मतदाताओं, दोहरी प्रविष्टि वाले नामों और शिफ्टेड (दूसरे स्थान पर जा चुके) मतदाताओं समेत कुल 2,03,23,287 नाम सूची से हटाए गए हैं। इन सुधारों के बीच 2,32,24,805 नए मतदाताओं ने प्रक्रिया के माध्यम से सूची में अपनी जगह बनाई है।
यह भी पढ़ें - UP प्रधानी चुनाव का बड़ा अपडेट, OBC कमीशन गठन के मंजूरी से सीट रिजर्वेशन की बढ़ी उम्मीद; कब तक पड़ेंगे वोट?
| क्र. | जिले का नाम | कुल मतदाता 2026 |
| 1 | अमरोहा | 10,47,068 |
| 2 | अमेठी | 16,16,891 |
| 3 | अम्बेडकर नगर | 17,33,431 |
| 4 | अयोध्या | 16,33,968 |
| 5 | अलीगढ़ | 18,42,379 |
| 6 | आगरा | 20,04,828 |
| 7 | आजमगढ़ | 35,76,287 |
| 8 | इटावा | 9,51,272 |
| 9 | उन्नाव | 21,03,279 |
| 10 | एटा | 11,76,153 |
| 11 | औरैया | 9,57,338 |
| 12 | कन्नौज | 11,46,500 |
| 13 | कानपुर देहात | 12,10,928 |
| 14 | कानपुर नगर | 12,59,578 |
| 15 | कासगंज | 9,50,931 |
| 16 | कुशीनगर | 25,43,659 |
| 17 | कौशाम्बी | 10,60,123 |
| 18 | गाजियाबाद | 4,56,882 |
| 19 | गाज़ीपुर | 28,11,268 |
| 20 | गोंडा | 26,74,509 |
| 21 | गोरखपुर | 29,63,142 |
| 22 | गौतमबुद्ध नगर | 2,09,562 |
| 23 | चन्दौली | 15,02,661 |
| 24 | चित्रकूट | 7,00,457 |
| 25 | जालौन | 10,69,296 |
| 26 | जौनपुर | 36,97,376 |
| 27 | झांसी | 9,89,250 |
| 28 | देवरिया | 24,15,781 |
| 29 | पीलीभीत | 13,46,299 |
| 30 | प्रतापगढ़ | 25,61,371 |
| 31 | प्रयागराज | 34,95,203 |
| 32 | फतेहपुर | 18,94,701 |
| 33 | फ़र्रुखाबाद | 11,62,075 |
| 34 | फिरोजाबाद | 13,11,125 |
| 35 | बदायूं | 19,48,117 |
| 36 | बरेली | 23,70,536 |
| 37 | बलरामपुर | 17,16,561 |
| 38 | बलिया | 26,97,200 |
| 39 | बस्ती | 19,18,004 |
| 40 | बहराइच | 25,52,892 |
| 41 | बांदा | 12,12,861 |
| 42 | बागपत | 8,11,402 |
| 43 | बाराबंकी | 23,20,277 |
| 44 | बिजनौर | 23,27,922 |
| 45 | बुलंदशहर | 21,54,711 |
| 46 | भदोही | 11,86,237 |
| 47 | मऊ | 13,43,630 |
| 48 | मथुरा | 13,06,850 |
| 49 | महराजगंज | 19,50,102 |
| 50 | महोबा | 5,88,137 |
| 51 | मीरजापुर | 18,09,678 |
| 52 | मुजफ्फरनगर | 16,56,526 |
| 53 | मुरादाबाद | 15,01,036 |
| 54 | मेरठ | 13,63,101 |
| 55 | मैनपुरी | 11,27,292 |
| 56 | रामपुर | 13,43,545 |
| 57 | रायबरेली | 21,04,436 |
| 58 | लखनऊ | 10,85,180 |
| 59 | लखीमपुर खीरी | 28,87,290 |
| 60 | ललितपुर | 8,57,275 |
| 61 | वाराणसी | 17,93,504 |
| 62 | शामली | 7,48,921 |
| 63 | शाहजहांपुर | 19,38,768 |
| 64 | श्रावस्ती | 8,58,977 |
| 65 | सन्त कबीर नगर | 12,51,747 |
| 66 | सम्भल | 13,56,646 |
| 67 | सहारनपुर | 19,24,716 |
| 68 | सिद्धार्थ नगर | 20,64,923 |
| 69 | सीतापुर | 31,18,029 |
| 70 | सुल्तानपुर | 20,00,048 |
| 71 | सोनभद्र | 12,77,263 |
| 72 | हमीरपुर | 7,28,518 |
| 73 | हरदोई | 28,73,247 |
| 74 | हाथरस | 9,52,693 |
| 75 | हापुड़ | 7,47,201 |
शीर्ष 10 जिले (सबसे अधिक मतदाता)
| रैंक | जिले का नाम | मतदाता संख्या |
| 1 | जौनपुर | 36,97,376 |
| 2 | आजमगढ़ | 35,76,287 |
| 3 | प्रयागराज | 34,95,203 |
| 4 | सीतापुर | 31,18,029 |
| 5 | गोरखपुर | 29,63,142 |
| 6 | लखीमपुर खीरी | 28,87,290 |
| 7 | हरदोई | 28,73,247 |
| 8 | गाज़ीपुर | 28,11,268 |
| 9 | बलिया | 26,97,200 |
| 10 | गोंडा | 26,74,509 |
सबसे कम मतदाता वाले 5 जिले
| रैंक | जिला | मतदाता |
| 1 | गौतमबुद्ध नगर | 2,09,562 |
| 2 | गाजियाबाद | 4,56,882 |
| 3 | महोबा | 5,88,137 |
| 4 | चित्रकूट | 7,00,457 |
| 5 | हमीरपुर | 7,28,518 |
पारदर्शिता पर जोर
आयोग ने इस बार चुनाव में धांधली रोकने के लिए विशेष तकनीकी इंतजाम किए हैं। पहली बार सभी मतदाताओं को 'स्टेट वोटर नंबर' (SVN) जारी किया गया है। इसके अलावा, मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग पर अंकुश लगाने के लिए 'फेस रिकग्निशन सिस्टम' (FRS) का उपयोग किया जाएगा।
जौनपुर अव्वल
जनपदवार आंकड़ों पर नजर डालें तो जौनपुर, आजमगढ़ और प्रयागराज जैसे जिलों में मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक है। वहीं, मतदाता वृद्धि के मामले में बलिया पहले स्थान पर रहा है, जहाँ 1.60 लाख से अधिक नए वोटर जुड़े हैं।
कानूनी पेंच और प्रशासकों की तैनाती
पंचायत चुनाव समय से न हो पाने के कारण राज्य सरकार ने ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें ही संबंधित पंचायतों में प्रशासक के रूप में नियुक्त किया है। इस फैसले और चुनाव में देरी को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में कई जनहित याचिकाएं लंबित हैं, जिन पर लगातार सुनवाई चल रही है।
फिलहाल, ओबीसी आयोग आरक्षण व्यवस्था के लिए 'ट्रिपल टेस्ट' फॉर्मूले के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार करने में जुटा है। माना जा रहा है कि कोर्ट में सरकार का पक्ष और आयोग की आरक्षण रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान करेगा।
