Noida News: क्या आप भी शेयर मार्केट में लगाना चाहते हैं पैसा? रुकिए पहले पढ़ें नोएडा की ये घटना

Noida Cyber Crime:: नोएडा में शेयर बाजार विशेषज्ञ बनकर कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की साइबर ठगी। फर्जी व्हाट्सऐप ग्रुप और वेबसाइट के जरिए वारदात को अंजाम दिया गया।

Noida News: नोएडा में जालसाजों ने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताकर एक कारोबारी से कथित तौर पर 1.13 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर-49 निवासी कारोबारी विनीत गोयल ने साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, आठ दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक नंबर से व्हॉट्सऐप संदेश आया था और संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताते हुए निवेश के जरिये अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया।

क्या आप भी शेयर मार्केट में लगाना चाहते हैं पैसा? रुकिए पहले पढ़ें नोएडा की ये घटना

क्या आप भी शेयर मार्केट में लगाना चाहते हैं पैसा? रुकिए पहले पढ़ें नोएडा की ये घटना

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कारोबारी को ’बीएनआई स्टॉक मार्केट कोच मुंबई’ नामक व्हॉट्सऐप समूह में जोड़ा। इसके बाद एक वेबसाइट पर उनकी पहचान पंजीकृत कराई गई।

End of Feed