जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा; आमने-सामने टकराईं दो बाइकें, दो की मौत, 2 घायल

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। कुठौंद थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू की।

Jalaun Road Accident: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को इस हादसे की पुष्टि की। जालौन के क्षेत्राधिकारी (सीओ) शैलेंद्र कुमार बाजपेई के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब आठ से नौ बजे के बीच कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरहाले गांव के पास हुई, जहां दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने से टकरा गईं।

Head-on Motorcycle Collision in Jalaun

जालौन में दो की मौत

सीओ के अनुसार, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों पर सवार चारों घायलों को गंभीर अवस्था में कुठौंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सुदामा सिंह (40) और कुसुम सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल हुए दो अन्य युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए औरैया के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

End of Feed