Lucknow: सीएम योगी और टाटा संस के चेयरमैन की खास मुलाकात; निवेश और विकास को लेकर हुई अहम चर्चा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान प्रदेश में निवेश और विकास से जुड़े कई प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में अयोध्या के 'टेंपल ऑफ म्यूजियम', ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक्स व EV परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। विशेष रूप से अयोध्या में निर्माणाधीन 'टेंपल ऑफ म्यूजियम' परियोजना को जनवरी 2027 तक पूरा करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

CM Yogi Adityanath & Tata Sons Chairman N. Chandrasekaran Meeting

सीएम योगी आदित्यनाथ और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की खास मुलाकात

लखनऊ में हुई बैठक में टाटा संस के साथ यह सहमति बनी कि टी.सी.एस में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या को वर्तमान 3,000 से बढ़ाकर 15,000 किया जाएगा। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। प्रदेश की आकर्षक EV पॉलिसी के तहत टाटा ग्रुप द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन और संबंधित परियोजनाओं में निवेश करने पर भी सहमति बनी।

End of Feed