UP के बरेली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पुलिस ने पैर में मारी गोली; कारतूस और तमंचा बरामद

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोका बरामद हुआ है।

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित 27 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

Nawabganj Circle Officer Nilesh Mishra

नवाबगंज के क्षेत्राधिकारी (CO) नीलेश मिश्रा (फोटो साभार: @bareillypolice)

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान पांडरी गांव निवासी विमलेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की देर रात नवाबगंज इलाके में ग्रीम डैम के पास पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान, आरोपी के पैर में गोली लगी।

End of Feed