Kushinagar Honor Killing: लखनऊ स्टेशन पर मिले युवती के शव के पिता ने ही किए थे टुकड़े, CCTV से खुला राज

UP Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 17 मई को छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन की S1 बोगी में एक बक्से से युवती का सिर कटा शव मिला था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने मृतका के पिता अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने मर्जी के खिलाफ लड़के से बात करने पर बेटी की हत्या की बात कबूली है।

Kushinagar News: UP के कुशीनगर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। पिछले दिनों छपरा से लखनऊ आ रही छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन के भीतर एक बक्से से युवती का टुकड़ों में कटा हुआ बिना सिर का शव बरामद किया गया था। लखनऊ रेलवे सुरक्षा बल (GRP) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही दिनों के भीतर इस खौफनाक हत्याकांड को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता अंसारी को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी मर्जी के खिलाफ एक लड़के से फोन पर बात करने के कारण अपनी ही बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

Lucknow dead body Kushinagar Arrest UP News

तमकुही रोड स्टेशन के CCTV फुटेज से खुला कटी लाश का राज

लावारिस बक्से से मिली थी लाश

लखनऊ के जीआरपी एसपी (SP GRP) रोहित मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस दिल दहला देने वाले मामले का आधिकारिक खुलासा किया। उन्होंने बताया, "बीती 17 मई 2026 को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे स्टाफ को सूचना मिली थी कि छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन की S1 बोगी (स्लीपर कोच) में एक संदिग्ध लोहे का बक्सा और एक बैग लावारिस हालत में लादा गया है।" शिकायत पर जब सुरक्षाकर्मियों ने उस बक्से को खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बक्से के भीतर एक युवती के अंगों को बेरहमी से काटकर ठूंसा गया था, लेकिन उसका सिर गायब था।

End of Feed