UP में अग्निवीरों के लिए बड़ा प्लान! जेल वार्डन डायरेक्ट भर्ती में 20% रिजर्वेशन; योगी सरकार ने 23 प्रस्तावों को दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व अग्निवीर आरक्षण समेत 23 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। इसमें चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 1,008.67 करोड़ मंजूर किए गए हैं। आइये जानते हैं और किसे क्या मिला?

लखनऊ : मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में विकास और जनकल्याण से जुड़े 23 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। फैसलों में चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे, परिषदीय विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल बनाने, खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों को सस्ती दर पर लोन और पूर्व अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में आरक्षण देने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं। बैठक में बुनियादी ढांचे (Basic Infrastructure), शिक्षा, रोजगार, कृषि, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास को लेकर भी निर्णय लिए गए।

UP Agniveer Reservation

यूपी कैबिनेट बैठक

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 1,008.67 करोड़ मंजूर

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि कैबिनेट में चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे को विकसित करने के लिए संशोधित परियोजना प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 15.172 किलोमीटर लंबे प्रवेश नियंत्रित छह लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण ईपीसी मोड पर कराया जाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत 1,008.67 करोड़ रुपये है, जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। निर्माणकर्ता के चयन के लिए ग्लोबल बिड आमंत्रित की जाएगी। इससे बुंदेलखंड से चित्रकूट धाम तक आवागमन सुगम होने और पर्यटन को गति मिलने की उम्मीद है।

End of Feed