UP : जिला पंचायत अध्यक्षों पर सरकार का भरोसा, बनाए गए प्रशासक; कार्यकाल खत्म होते ही बड़ा फैसला

त्तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग ने सभी 75 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के तौर पर नियुक्त करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। शनिवार को इन अध्यक्षों का पांच साल का कार्यकाल समाप्त होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया और नए परिसीमन के बीच जिला पंचायतों के संचालन को लेकर सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। प्रदेश की सभी 75 जिला पंचायतों के अध्यक्षों का कार्यकाल 11 जुलाई, 2026 को समाप्त हो रहा है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन के पंचायती राज अनुभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि अब निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ही 'प्रशासक' के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। आधिकारिक कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, 12 जुलाई, 2026 से ये निवर्तमान अध्यक्ष प्रशासक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

Zila Panchayat Adhyaksh Chunav 2026

यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष बनाए गए प्रशासक (फोटो-AI)

  • कार्यकाल की समय-सीमा
  • प्रशासक के तौर पर उनका कार्यकाल दो स्थितियों में से जो भी पहले हो, उस तक प्रभावी रहेगा:
  • नई जिला पंचायतों के गठन के बाद आयोजित होने वाली पहली बैठक की तिथि तक।
  • अधिकतम 6 महीने की अवधि तक।
  • अधिकारों पर लगी लगाम: केवल रूटीन कार्यों की अनुमति

End of Feed