यूपी में आज कैबिनेट विस्तार, योगी सरकार में नए चेहरों की एंट्री; 3 बजे होगा शपथ ग्रहण

यूपी में रविवार 10 मई को मंत्रिमंडल विस्तार होगा, जिसमें नए मंत्री शपथ लेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी ने शनिवार शाम को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से जन भवन में मुलाकात की।

Uttar Pradesh Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में आज यानी रविवार 10 मई को मंत्रिमंडल विस्तार होना अब तय हो गया है। बताया जा रहा है कि, आज दोपहर 3:00 बजे 8 से 9 नए मंत्री शपथ लेंगे। इसके साथ ही कुछ मंत्रियों को कैबिनेट से हटाया भी जा सकता है। सूत्रों के अनुसार सपा की बागी विधायक पूजा पाल भी मंत्री बन सकती हैं। इसके साथ ही कृष्णा पासवान, अशोक कटारिया, मनोज पाण्डे, भूपेंद्र चौधरी और रोमी साहनी का भी नाम मंत्री बनने के लिए सामने आया है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। अगले साल यानी 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। फिलहाल कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हैं।

CM Yogi Adityanath Meets Governer

सीएम योगी ने की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात (फोटो: Twitter - @GovernorofUp)

सीएम योगी ने की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से लखनऊ स्थित 'जन भवन' में शिष्टाचार भेंट की। 'जन भवन’ की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें लालचंद राम द्वारा लिखित पुस्तक "भारतीय ज्ञान परंपरा अवधारणा" भेंट की। राज्यपाल से मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। बता दें कि, राज्य में लंबे समय से मंत्रिपरिषद विस्तार की चर्चाएं चल रही थीं।

End of Feed