Bhadohi: दर्दनाक ट्रक हादसा, हेड कांस्टेबल समेत 2 की मौत, चार घायल

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शनिवार को एक भयानक ट्रक हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार ने ऑटो में सवार हेड कांसटेबल सहित 2 लोगों की जान ले ली। साथ ही इस हादसे में चार अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार है-

Bhadohi: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में नरथुआ गांव के पास शनिवार को एक भयानक ट्रक हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार से आती ट्रक ने ऑटो में सवार हेड कांसटेबल सहित 2 लोगों की जान ले ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। जिसके मुताबिक दोपहर में खाली ट्रक उपरौठ-उगापुर मार्ग पर तेज रफ्तार से औराई चौराहा की तरफ आ रही थी, जबकि दूसरी लेन पर एक ऑटो रिक्शा सवारी लेकर भदोही शहर की तरफ जा रहा था। जहां ये हादसा हुआ। हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल मनीष यादव (39) और धीरज सरोज (22) की मौत हो गयी। वहीं और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

accident

नोएडा में दर्दनाक ट्रक हादसा

पुलस कांसटेबल सहित 2 की मौत

End of Feed