Prayagraj News: पूर्वांचल के कुख्यात अपराधी और 1.64 लाख के ईनामी भानुप्रताप को UPSTF ने किया ढेर

प्रयागराज में STF के एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू घायल होने के बाद इलाज के दौरान मर गया। उस पर 40 गंभीर मुकदमे और 1.65 लाख रुपये का इनाम था।

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) ने पूर्वांचल के कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू को मुठभेड़ में मार गिराया है। प्रयागराज यूनिट द्वारा थाना महाराजगंज क्षेत्र के एमीपुर घाट तिराहे के पास की गई कार्रवाई में भानु प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Bhanu Pratap bablu

UPSTF के एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात अपराधी भानुप्रताप

STF के अनुसार, भानु प्रताप सिंह लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में शामिल था। उस पर आजमगढ़ पुलिस ने एक लाख रुपये, अंबेडकरनगर पुलिस ने 50 हजार रुपये और गोरखपुर पुलिस ने 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ था। इस तरह उस पर कुल 1.65 लाख रुपये का इनाम था।

End of Feed