UP को पहाड़ों से जोड़ने वाला ये नेशनल हाईवे होगा चौड़ा, बनेगा 6 लेन का फ्लाईओवर

देश में सड़क नेटवर्क के विस्तार के बीच अब मेरठ-हरिद्वार नेशनल हाईवे (NH-58) को चौड़ा किए जाने की बारी है। मुजफ्फरनगर बाईपास पर 6 लेन फ्लाईओवर और सहायक मार्ग बनाए जाएंगे, जबकि मौजूदा 4 लेन सड़क को 6 लेन किया जाएगा। 419.47 करोड़ की इस परियोजना से यातायात सुगम होगा।

पिछले कुछ वर्षों में देश के अंदर सड़कों का कायाकल्प हुआ है, जो अब भी जारी है। जहां भी जाओ चौड़ी-चौड़ी गड्ढा मुक्त सड़कें रफ्तार को बढ़ा देती हैं। एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे के बढ़ते नेटवर्क के चलते अब देश के एक कोने से दूसरे हिस्से तक जाना आसान हो गया है। ऐसे ही एक और प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है, जो हरिद्वार तक आपकी यात्रा को आसान बनाने के साथ ही रफ्तार भी देगा। बता दें कि यहां दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की बात नहीं हो रही है।

meerut Haridwar highway

6 लेन तक चौड़ा होगा ये नेशनल हाईवे

मेरठ-हरिद्वार नेशनल हाईवे

जी हां, बात उत्तर प्रदेश में मेरठ-हरिद्वार नेशनल हाईवे (NH-58) की हो रही है। NH-58 पर मुजफ्फरनगर बाईपास की शुरुआत में 6 लेन फ्लाईओवर के साथ ही उसके सहायक मार्गों का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। इसके अलावा मौजूदा 4 लेन राजमार्ग को 6 लेन चौड़ा करने के लिए 419.47 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

End of Feed