UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा में आज से अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो का आगाज; अमित शाह और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन, जानें ट्रैफिक व रूट प्लान

UPITS 2026 Traffic Advisory: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) का आयोजन हो रहा है। गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी इसका उद्घाटन करेंगे। जानें आयोजन की प्रमुख बातें, पार्किंग प्लान और ट्रैफिक डायवर्जन।

UPITS 2026 Traffic Advisory: उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026' (UPITS) के चौथे संस्करण की शुरुआत होने जा रही है। 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस पांच दिवसीय महाकुंभ का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

up international trade show 2026

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज आज

UPITS 2026 के मुख्य आकर्षण

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 का आयोजन 25 सितंबर यानी आज से 29 सितंबर 2026 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में किया जाएगा। इस वर्ष ट्रेड शो की थीम “अल्टीमेट सोर्सिंग बिगिन्स हियर…” रखी गई है। शो में ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ (ODOP) के साथ उत्तर प्रदेश की समृद्ध खाद्य संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूज़ीन’ को विशेष आकर्षण के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन के दौरान बिजनेस आवर्स सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक और पब्लिक आवर्स दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किए गए हैं। इस बार ऑस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम सहित छह देशों को पार्टनर कंट्री बनाया गया है। व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने वाले इस मेगा इवेंट में 2,400 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे, जबकि 1.5 लाख से ज्यादा B2B खरीदारों, 4.5 लाख सामान्य आगंतुकों और 85 देशों से 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के पहुंचने की उम्मीद है।

End of Feed