UP Weather: कोहरे की चादर में लिपटा यूपी, कई जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-December-2025 लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी में जाने आज बारिश होगी या नहीं? यूपी के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मौसम और ठंडा होने वाला है। घने कोहरे और कड़ाके की शीतलहर ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटों तक ठंड और गलन और बढ़ने के आसार हैं, जबकि दृश्यता बेहद कम रहने से यातायात पर भी असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं यूपी के मौसम के हालात।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-December-2025: उत्तर प्रदेश में सर्दी अब और तीखी होने जा रही है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 से 48 घंटे प्रदेश के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। कई जिलों में भारी ठंड, कोल्ड डे और घने कोहरे का असर देखा जाएगा, जिससे सामान्य जनजीवन के साथ यातायात भी बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है।

UP Weather today

यूपी में अगले 48 घंटे भारी ठंड

30 से अधिक जिलों में कोहरे की चादर

राज्य के पूर्वी, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में कोहरे का दायरा काफी बड़ा रहने वाला है। प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मीरजापुर, जौनपुर, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर नगर और बाराबंकी समेत कई जिलों में शुक्रवार को अत्यधिक कोहरा छाने की संभावना है। कुछ इलाकों में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर या उससे भी कम रह सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर सीधा असर पड़ेगा।

End of Feed