UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22 December-2025: उत्तर प्रदेश में जोरदार ठंड पड़ रही है। साथ ही लोग घने कोहरे और शीतलहर की मार भी झेल रहे हैं। यूपी में मौसम लगातार ठंडा होता जा रहा है। तापमान भी 5 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। रविवार को प्रदेश में सबसे ठंडा शहर सुल्तानपुर रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी में कई शहरों में दिन में भी रात जैसी ठंड पड़ने लगी है। पछुआ हवाओं के बहने से कंपकंपी बढ़ रही है, दिन में राहत दिलाने वाली धूप भी अब फीकी पड़ गई है। रविवार को कई हिस्सों में धूप के दर्शन भी नहीं हुए। आने वाले दिनों दो पश्चिमी विक्षोभ आने से यूपी में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लेकिन सर्दी में कोई खास राहत की संभावना नहीं है। आज भी यूपी में जोरदार ठंड और घने कोहरे का कहर जारी रहने वाला है।
यूपी में जोरदार ठंड (istock)
यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। 10 जिलों में कोल्ड डे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रयागराज समेत 7 जिलों में अत्यंत घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट भी है। इसके अलावा अन्य जिलों में घने से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। यूपी में आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क ही बने रहने का अनुमान है। अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में करीब 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। जिसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की भी संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 4 दिनों में धीरे-धीरे करीब 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के आसार हैं। जिसके बाद तापमान धीरे-धीरें 2-3 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़केगा।
यूपी में किन जिलों में आज IMD का अलर्ट
- अत्यंत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
- घने कोहरे का येलो अलर्ट
- कोल्ड डे का येलो अलर्ट
यूपी में कहां-कहां रहा घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार रात को कानपुर में बेहद घना कोहरा छाया रहा, जिसने 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। घने कोहरे के चलते चकेरी और आसपास के इलाकों में विजिबिलिटी शून्य पहुंच गई। रविवार सुबह आगरा, अलीगढ़ और बाराबंकी में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई। जिसके कारण आगरा में ताजमहल सुबह के समय घने कोहरे की चादर में ओझल रहा। इसके अलावा बहराइच, कानपुर, श्रावस्ती, अयोध्या और अमेठी समेत कई अन्य शहरों में भी घना कोहरा छाया रहा।
यूपी में सबसे ठंडा शहर
आईएमडी के अनुसार यूपी में अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। रविवार को पांच जिलों में 5 डिग्री के आसपास न्यूनतम पारा रहा। जिनमें सुल्तानपुर में 4.7 डिग्री, बाराबंकी में 4.8 डिग्री, अयोध्या में 5 डिग्री, बरेली में 5.1 डिग्री और शाहजहांपुर में 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान बांदा में 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा झांसी में 24.3 डिग्री, फतेहगढ़ में 22 डिग्री, लखीमपुर खीरी में 21 डिग्री और प्रयागराज में 20 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा दर्ज हुआ। रविवार को बरेली में सबसे ठंडा दिन रहा, यहां पर सबसे कम अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
