उत्तर भारत में बढ़ी कनकनी; पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, IMD ने जारी किया घने कोहरे का अलर्ट
Aaj ka Mausam 22 December 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Updates: उत्तर भारत में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं कड़ाके की ठंड में लोग ठिठुर रहे हैं, तो कहीं घने कोहरे की चादर में यातायात की रफ्तार ही थम गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख में ठंड तेज हो गई। कश्मीर में बर्फबारी के साथ ही चिल्ला-ए-कलां की शुरुआत हो गई है। जिससे लंबे समय से शुष्क मौसम के दौर से राहत मिली। वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में घना कोहरा कहर बरपा रहा है। जिसके कारण दृश्यता बेहद कम रही और उड़ान व यातायात प्रभावित हुआ। पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई, हालांकि ठंड का आलम वैसा ही बना हुआ है। इसके अलावा झारखंड और बिहार के कई जिलों में ठंड, कोहरा और शीतलहर जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।
उत्तर भारत में बढ़ी कनकनी; पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, IMD ने जारी किया घने कोहरे का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में मंगलवार को छाया रहेगा कोहरा
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में कल पड़ेगी कड़ाके की ठंड
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में बढ़ी गलन
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: लखनऊ में कोल्ड डे
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मध्यप्रदेश में आज रहा घना कोहरा
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में शीतलहर का प्रकोप
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हरियाणा-पंजाब में कड़ाके की ठंड
पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में रविवार को भीषण ठंड रही और दोनों राज्यों के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं, पंजाब में गुरदासपुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बर्फबारी के कारण मुगल और सिंथन टॉप मार्ग बंद
जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम हिमपात होने के कारण रविवार को मुगल मार्ग और सिंथन टॉप मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई। ये दोनों सड़कें कश्मीर जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते के तौर पर इस्तेमाल होती हैं।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हरियाणा-पंजाब में कड़ाके की ठंड
पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में रविवार को भीषण ठंड रही और दोनों राज्यों के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं, पंजाब में गुरदासपुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दो दिन जारी रहेगा घने कोहरे का प्रकोप
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के उत्तरी और कुछ मध्य जिलों के अधिकांश हिस्सों में बहुत घना से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। यह स्थिति 23 दिसंबर तक बनी रहेगी। अगले 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने का अनुमान नहीं है। इसके बाद, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।
उन्होंने कम दृश्यता के कारण सुबह के वक्त यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की भी सलाह दी।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में आज ठंड और घने कोहरे का अलर्ट
झारखंड में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। सोमवार को कई जिलों में सुबह के मय घना कोहरा छाया रहा। आईएमडी ने सोमवार सुबह 8:30 बजे तक पांच जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग में शामिल हैं। वहीं गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा के लिए ठंड का 'येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर में बारिश-बर्फबारी से बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में लंबे शुष्क मौसम के बाद हुई इस बर्फबारी और बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है। क्षेत्र में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में यह उछाल देखा गया। उत्तर कश्मीर का गुलमर्ग एकमात्र ऐसा मौसम केंद्र रहा जहां पारा शून्य से नीचे रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के सामान्य तापमान से पांच डिग्री अधिक है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम सहित अन्य सभी मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री से 3.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: श्रीनगर में मौसम की सबसे गर्म रात
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण रविवार को न्यूनतम तापमान बढ़ गया और श्रीनगर में इस मौसम की अब तक की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। यह राहत ऐसे समय में मिली है जब घाटी में कड़ाके की ठंड का 40 दिनों का दौर ‘चिल्ला-ए-कलां’ शुरू हो चुका है।
