UP Ka Mausam 21-Dec-2025: यूपी में ठंड और कोहरे का कोहराम, IMD लखनऊ ने 28 जिलों में जारी किया कोल्ड डे का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-Dec-2025 लखनऊ, कानपुर, नोएडा, आगरा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में भीषण ठंड हो रही है। कड़ाके की ठंड के बीच कोहरा और शीतलहर ने लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी है। इस बीच मौसम विभाग ने करीब 28 शहरों में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 47 से अधिक जिलों में घने कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है।

UP Ka Mausam 21-Dec-2025: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सितम थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां हाड़ कंपा देने वाली और खून जमा देने वाली सर्दियां पड़ रही हैं। भीषण ठंड के साथ कोहरे ने भी कोहराम मचा रखा है। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी हुई है। एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ से ठंड का असर और बढ़ गया है। प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने से लोग कांपते नजर आ रहे हैं। रात तो रात यूपी वासियों को दिन में भी राहत नहीं मिल रही है।

​Weather today: Cold Day conditions in UP

यूपी में ठंड और कोहरे का कोहराम (Photo - PTI)

दोपहर के समय खिली धूप में भी लोगों को ठिठुरते हुए देखा जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी में कोहरे और शीतलहर के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं, कहीं रेड तो कहीं ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सिर कवर करने और ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की लेयर्स पहनने की सलाह दी गई है। ठंड की स्थिति को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की भी सलाह दी जा रही है। लगातार बढ़ रही ठंड से बचने के लिए सुबह-शाम लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। हीटर जलाकर ठंड से बचने की कोशिश की जा रही है। कोहरे और ठंड के बीच सुबह घर से बाहर निकलने से लोग बचने लगे हैं।

End of Feed