UP Ka Mausam 20-Dec-2025: उत्तर प्रदेश में ठंड का सितम जारी है। कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। कई जिलों में तापमान सामान्य से कम बना हुआ है, जिसके चलते शीतलहर चल रही है। तापमान में कमी, शीतलहर और कोहरे की मार झेल रहे यूपी के लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। निवासियों को गर्म कपड़ों की कई लेयर्स पहने हुए देखा जा रहा है। दिन तो दिन रात भी सर्द हो गई हैं और भी शरीर कंपा देने वाली ठंड महसूस की जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी के करीब 64 जिलों में कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में भी कोहरा का असर देखने को मिलेगा और तापमान में भी लगातार कमी दर्ज की जाएगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल।
यूपी में कोहरा का अलर्ट जारी
यूपी के किन जिलों में जारी कोहरा के अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के 64 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धाथनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखिऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपु, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर के आसपास के इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
जबकि कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, नमजाजपुर, चंदौली, संत रवि दास नगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में घना कोहरा होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
कोहरे के दौरान बरतें ये सावधानियां
घने कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित होती है, जिसके कारण यातायात व्यवस्था पर असर देखने को मिलता है। यूपी में कोहरा छाए रहने के कारण सड़क यातायात के साथ रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित है। इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि यात्रा करने से पहले रेलवे, एयरलाइंस और राज्य परिवहन से संपर्क बनाए रखें। इसके अलावा सड़क पर यात्रा करते हुए वाहनों की गति धीमी रखें, फॉग लाइट का प्रयोग करें और आवश्यकता न होने पर कोहरे में यात्रा करने से बचें।
