UP Weather: यूपी में घने कोहरे के बीच शीतलहर का प्रकोप; IMD ने जारी किया रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 December 2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, वाराणसी में मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। 18 दिसंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अचानक गिरावट की चेतावनी दी है। राजधानी लखनऊ और नोएडा सहित कई शहरों में दिन और रात दोनों समय ठंड का असर महसूस होगा।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 December 2025: उत्तर प्रदेश में मौसम ने ठंड का कहर दिखाना शुरू कर दिया है और राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में कोल्ड डे की संभावना को लेकर चेतावनी दी है। विशेष रूप से गुरुवार, 18 दिसंबर को इन क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कोहरे और कम तापमान को लेकर ताज़ा जानकारी साझा की है। इस दौरान सिर्फ न्यूनतम तापमान ही नहीं, बल्कि अधिकतम तापमान में भी अचानक गिरावट देखने को मिलेगी।

UP Weather Today

यूपी का मौसम

IMD लखनऊ के अनुसार, 18 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में दिन और रात दोनों समय मौसम काफी ठंडा रहेगा। ऐसे में 14 जिलों में शीतलहर का असर बना रहेगा। इन शहरों में सूरज के दर्शन भी मुश्किल होंगे। मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए हैं। कोहरे के कारण भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला चौथा टी-20 मैच रद्द कर दिया गया। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होना था, लेकिन घने कोहरे के चलते टॉस भी नहीं हो पाया। अंपायर्स ने छह बार हालात का निरीक्षण किया, लेकिन रात 9:30 बजे तक स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण मैच रद्द कर दिया गया।

End of Feed