UP Weather: यूपी में सर्द हवाओं से बढ़ी गलन, घना कोहरा बना मुसीबत; आज 38 जिलों में अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 December-2025 लखनऊ, कानपुर, आगरा, अयोध्या में मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश के लोग घने कोहरे और ठंड की दोहरी मार झेल रहे हैं। खासतौर से रात के समय कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं दिन में धूप लोगों को राहत पहुंचा रही है। आने वाले दिनों में पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ने से तापमान गिरने और ठंड बढ़ने की संभावना है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 December-2025: उत्तर प्रदेश में ठंड ने जोर पकड़ा हुआ है। साथ ही कोहरा भी कहर बरपा रहा है। सोमवार को घने कोहरे के कारण प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद और आगरा में विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई। इसके अलावा इटावा, अलीगढ़ और वाराणसी में भी विजिबिलिटी 50 मीटर तक दर्ज की गई। सोमवार को यूपी में सर्द पछुआ हवाएं फिर से चलने लगी। जिसके कारण रात के समय गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। इस दौरान सबसे ठंडा शहर इटावा दर्ज किया गया। आज भी कई जिले घने कोहरे की चपेट में रहेंगे।

UP Weather

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। घने कोहरे को लेकर 38 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें से मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, आगरा, इटावा, प्रयागराज और मिर्जापुर में अत्यधिक कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार अगले दो दिन में पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ेगी। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। जिससे कोहरे का प्रभाव भी कम होगा।

End of Feed