UP Weather: यूपी में मौसम का डबल अटैक, रात में कंपकंपाती ठंड-सुबह घना कोहरा; आज 46 जिलों में अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15 December-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज 46 जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है। यूपी में रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं दिन में गुनगुनी धूप राहत पहुंचा रही है। अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15 December-2025: उत्तर प्रदेश में ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। यूपी के कई जिले आज भी घने कोहरे की चपेट में रहने वाले हैं। प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा और इटावा में अत्यंत घना कोहरा पड़ सकता है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं विजिबिलिटी शून्य तक भी पहुंच सकती है। यूपी में फिलहाल रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। हालांकि दिन में अच्छी धूप खिल रही है और लोग धूप सेंकते हुए भी नजर आ रहे हैं। धूप के कारण दिन में सर्दी से अभी भी राहत बनी हुई है। इस बीच तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। हालांकि आने वाले दिनों में फिर से पारा नीचे लुढ़क सकता है।

fog news

यूपी में घने कोहरे का अलर्ट (सांकेतिक फोटो | PTI)

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय कई हिस्सों में कोहरा भी छाया हुआ है। आज 46 जिलों में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंट जाएगा। दिन में अच्छी धूप भी खिली रह सकती है। लेकिन सूरज डूबने के साथ ही एक बार पारा नीचे लुढ़क जाएगा और ठंड बढ़ जाएगी।

End of Feed