UP Weather Update: सोमवार से मौसम में अचानक बदलाव के बाद भारतीय मौसम विभाग ने यूपी के अधिकतर जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। येलो अर्लट के साथ कुछ स्थानों में चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। हालांकि, बारिश होने से लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से राहत की उम्मीद भी है। ऐसी स्थिति में 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
यूपी में बारिश के आसार
