अब गोमूत्र से भी होगी कमाई! यूपी में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट, पशुपालकों को मिलेगा बड़ा फायदा

उत्तर प्रदेश के गांवों में पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए गोमूत्र को भी कमाई के साधन के रूप में विकसित करने की पहल शुरू हुई है। बुलंदशहर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत एफपीओ के जरिए गोमूत्र की खरीद के साथ उसके संग्रह और प्रसंस्करण की व्यवस्था की जा रही है।

Uttar Pradesh News: यूपी के गांवों में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए योगी सरकार की ओर से एक नई पहल शुरू की गई है। बुलंदशहर में किसान उत्पादक संगठन (FPO) के जरिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में गोमूत्र की खरीद शुरू की गई है। इसके तहत किसानों और पशुपालकों से 10 रुपये प्रति लीटर की दर से गोमूत्र खरीदा जा रहा है। इस योजना के सफल रहने पर इसे प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू करने की तैयारी है। पहल का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को दूध के अलावा गोमूत्र के माध्यम से भी अतिरिक्त आय का स्रोत उपलब्ध कराना है।

CM Yogi Adityanath

योगी सरकार की नई पहल से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर

गोमूत्र संग्रह की पहल शुरू

बुलंदशहर की स्याना तहसील के नरसेना गांव में डॉ. प्रवीण के नेतृत्व में एफपीओ के माध्यम से गोमूत्र संग्रह की पहल शुरू की गई है। इस योजना के तहत आसपास के करीब 15 गांवों को जोड़ा गया है। पशुपालकों की सुविधा के लिए गांवों में स्थानीय स्तर पर संग्रह केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रतिदिन लगभग 500 लीटर गोमूत्र एकत्र किया जा रहा है। मांग बढ़ने पर खरीद की कीमत को बढ़ाकर 20 रुपये प्रति लीटर करने की योजना भी है।

End of Feed